बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
June 25, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ : पानी लेने गयी युवती की गाला दबाकर हत्या, बाग़ में मिला शव

  • June 11, 2024
  • 1 min read

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के जेहटा गांव में सोमवार रात एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर से करीब पांच मीटर दूर बाग में मंगलवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने जमीन विवाद में गांव निवासी एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तफ्तीश कर पूछताछ कर रही है।

गांव निवासी पूनम रावत (26) सोमवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर लगे नल से पानी भरने के लिए गई थीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात भर तलाश करते रहे। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने शव देकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी एक परिवार से जमीन का विवाद चल रहा है। उन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उनको देखा जा रहा है। विवाद में हत्या के पहलू के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पहले जमकर पीटा, पूनम ने बचाव की कोशिश भी की पूनम के गले समेत शरीर भर में कई चोट के निशान हैं। अंदेशा है कि पहले उसको जमकर पीटा गया। पूनम ने बचाव के लिए विरोध किया। इसलिए खरोंच के निशान भी हैं। आखिर में उसका गलाघोंट दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगीं।


Lucknow: Girl who went to fetch water strangled to death, dead body found in garden