बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
February 5, 2025
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

रायबरेली पहुंची प्रियंका गाँधी, हनुमान मंदिर में पूजा की, उमड़ा सैलाब

  • September 12, 2021
  • 1 min read
रायबरेली पहुंची प्रियंका गाँधी, हनुमान मंदिर में पूजा की, उमड़ा सैलाब

लखनऊ | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंच गई हैं। उनका काफिला जनपद के सिंहद्वार स्थित चुरुवा मंदिर के सामने रुका। जहां पहले से मौजूद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद मंदिर में पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी के आगे मत्था ठेका। इस दरमियान वह लगभग पांच मिनट तक मंदिर में रहीं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर से उनका काफिला कस्बे की ओर रवाना हुआ। मुख्य चौराहे के पास स्थित जिला परिषद मार्केट के पास उनका काफिला दोबारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत रुका। जहां ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका वाड्रा का पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।