बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान खींचने वाली गाड़ी में लगी आग

  • January 10, 2022
  • 1 min read
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान खींचने वाली गाड़ी में लगी आग

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर दोपहर 11 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां विमान को पुशबैक देने वाले एक ट्रैक्टर में आग लग गई। दरअसल, यहां यात्रियों से भरे विमान को पुशबैक देने वाले एक ट्रैक्टर में आग लग गई। आग लगने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार सारे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यात्रियों से भरी एयर इंडिया की फ्लाइट के टोइंग व्हीकल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एयरपोर्ट के रनवे पर आग बढ़ गई। घटना दोपहर के 11 बजे के करीब की है। वहीं आग लगने से एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते इस आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर लगी आग की घटना की पुष्टि की है। आग लगने की यह घटना आज सुबह हुई। अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है।