बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
स्वास्थ्य

एसीडिटी और इन बिमारियों में बहुत लाभकारी है एलोवेरा जूस, जानें फायदे…

  • August 25, 2017
  • 0 min read
एसीडिटी और इन बिमारियों में बहुत लाभकारी है एलोवेरा जूस, जानें  फायदे…

आज हम आपको एलोवेरा के जूस का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।
एलोवेरा हमारे शरीर की बेहतर सेहत के लिए आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स का भरपूर भंडार होता है।
एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है। आयुर्वेद में घृतकुमारी का प्रयोग करके अनेक रोगों के लिए औषधियां बनाई जाती हैं।

तमाम प्राकृतिक गुणों से भरपूर यह औषधि तमाम तरह के सौंदर्य प्रसाधनों के बतौर भी इस्तेमाल की जाती है। कई वैज्ञानिक शोधों से इस बात की पुष्टि हुई है कि एलोवेरा के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर और डायबिटीज जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करती है।
एलोवेरा जूस का नियमित सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। यह एसीडिटी और गैस संबंधी समस्याओं के लिए बेहतरीन औषधि है। भूख बढ़ाने में भी एलोवेरा जूस काफी मददगार औषधि है।

नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पीने वाले लोगों में किसी भी प्रकार की पाचन संबंधी समस्या नहीं आती। इसमें शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने का गुण भी विद्यामान है। इसके अलावा इसके सेवन की आदत आपके पेट को एकदम साफ रखती है।