बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 12, 2025
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

अफगानिस्तान : शिया समुदाय की मस्जिदों पर आतंकी हमला, 70 मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

  • October 21, 2017
  • 1 min read
अफगानिस्तान : शिया समुदाय की मस्जिदों पर आतंकी हमला, 70 मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

अफगानिस्तान| आतंकी संगठनों का ठिया रहा अफगानिस्तान अब खुद आतंकी हमलो का शिकार हो रहा है | शिया मुस्लिम समुदाय के दो मस्जिदों में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हमला आत्मघाती बस से किया गया। जानकारी के मुताबिक, पहला आत्मघाती हमला पश्चिमी काबुल में हुआ, वहीं दूसरा हमला घोर प्रांत में हुआ है। पश्चिमी काबुल में स्थित एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए। वहीं, दूसरे हमले में 33 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=VrUm5S78tQw

आत्मघाती हमले की गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के अधिकारी मेजर जनरल अलीमस्त मोमांद ने बताया कि हमलावर पैदल चलते हुए दश्ती बर्च इलाके में स्थित इमाम जमान मस्जिद में गया और खुद को बम से उड़ा लिया। हमले के बाद अफगानिस्तान सहित अन्य देशो में भी सतर्कता बड़ा दी गयी है |