बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अखिलेश यादव बोले-यूपी में हर स्तर पर फेल योगी सरकार

  • June 16, 2017
  • 0 min read
अखिलेश यादव बोले-यूपी में हर स्तर पर फेल योगी सरकार

आगरा। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के खोये जनाधार को बचाने के लिए यूपी में लगातार दौरे कर रहे हैं | गत गुरूवार को वह  आगरा के नगरिया गांव पहुंचे। उन्होंने यहां एटा हादसे के पीड़ित परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। अखिलेश ने योगी सरकार को हर स्तर पर फेल बताया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का स्वच्छ्ता अभियान फ़ेल हो गया है, अब झाड़ू लगना भी बंद हो चुकी है। योगी सरकार ने वादा किया था कि 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे लेकिन गड्ढा मुक्त अभियान फेल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड भी फेल साबित हुआ है। ये सरकार काम के लिए नही बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होगा। यूपी में 3 महीने होने को हैं, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। हम भी इंतजार कर रहे हैं। कर्ज माफी न होने के चलते आज मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान का किसान जल रहा है।
अखिलेश ने योगी सरकार पर  तंज कसते हुए कहा कि क्या अच्छे दिन आ गए। व्यापारियों ने सरकार बनाने में भी मदद की थी आज व्यापारी जीएसटी और कानून व्यवस्था से परेशान है। सर्राफा व्यापारी पर सबसे ज़्यादा हमले हो रहे है।  उन्होंने मथुरा की घटना के बारे में कहा कि घटना का सही खुलासा हुआ या नहीं ये पता नहीं लग सका। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। काननू व्यवस्था पूरी तरह फेल हुई है। डायल 100 नंबर को बेहतर नहीं किया जा सका।