बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

आगरा : सपा छात्र नेता का अपहरण कर भाजपाइयों ने किया कुकर्म, सपा मौन !

  • August 6, 2017
  • 1 min read
आगरा : सपा छात्र नेता का अपहरण कर भाजपाइयों ने किया कुकर्म, सपा मौन !

आगरा | यूपी की सत्ता में भाजपा के आते ही भाजपाइयों का दुस्साहस बड गया है | भाजपाई और हिन्दुत्ववादी संगठनों के लोग अब सीधे अन्य दलों के मुस्लिम नौजवानों और नेताओं को निशाना बना रहे हैं | आगरा में सपा के मुस्लिम छात्र नेता के साथ दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है | ताजनगरी में भाजपाइयों ने छात्र नेता को अपहरण किया और उसके साथ कुकर्म किया | इतना ही ही नहीं भाजपाइयों ने मानवता को शर्मशार करते हुए उसे नंगा कर पीटा भी | आगरा में हुई इस वारदात ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है | वहीँ  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भले ही कार्यकर्ताओं से भाजपा और आरएसएस के खिलाफ अभियान छेड़ने व आवाज़ बुलंद करने की बात करते हो लेकिन इतनी बड़ी वारदात पर उनका या पार्टी का कोई बयान नहीं आया है | आगरा समाजवादी पार्टी ने भी पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय मौन साध लिया है | हालांकि पुलिस ने भाजपा और हिन्दू जागरण मंच के दो कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया है | आगरा में दहशत का माहौल व्याप्त है |

आगरा में यह जघन्य वारदात गत बुधवार रात्रि  को हुई जब समाजवादी पार्टी की छात्र सभा का पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और छात्र नेता काम कर अपने घर लौट रहा था, रास्ते में ही कार सवार भाजपाइयों और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसका अपहरण कर लिया | इंसानियत को शर्मशार करते हुए भाजपाइयों और कथित हिन्दुओ के ठेकेदारों ने मुस्लिम छात्र नेता को रोहता क्षेत्र में ले जाकर नंगाकर दर्दनाक यातनाएं दी | इन दरिंदों ने छात्र नेता के साथ 16 बार कुकर्म (अप्राकृतिक कृत्य) किया | वीडियो क्लिप बनाकर मौन रहने की धमकी दी | इस सबके बावजूद भाजपाई दरिन्दे उल्टे छात्र नेता को फंसाने के लिए उसे जगदीशपुरा थाने भी ले गए जहां छात्र नेता ने पुलिस को हकीकत बताई तो सभी के होश उड़ गए | पुलिस ने तत्काल हिन्दू जागरण मंच के राजाबाबू और भाजपा कार्यकर्ता दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया | घटना से आगरा में हडकंप मच गया | पुलिस ने पीड़ित की ओर से हिन्दू जागरण मंच के मनोज चौहान, राजाबाबू भाजपा के संजय सिसौदिया, दीपक और दिनेश सिंह के खिलाफ अपहरण, डकैती, कुकर्म की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है | अन्य कुकर्मियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है | पीड़ित छात्र नेता के शरीर एवं गुप्तांग पर गंभीर चोटे हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है |

सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं| उन्होंने बताया कि मेडिकल में पीड़ित के शरीर पर चोट के निशानो की पुष्टि हुई है | कुकर्म को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा |

सपा के छात्र नेता के साथ इतनी वहशियाना घटना के बाद भी पार्टी नेताओं ने मौन साध लिया | सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अलोक यादव और उनकी टीम जरुर पीड़ित की मदद के लिए आगे आई लेकिन बड़े नेता सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आये | हर छोटी बड़ी घटना की निंदा करने वाला सपा नेतृत्व भी मौन साढ़े हुए है | सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है | मुस्लिम छात्र नेता के साथ घटना से आगरा में भय का माहौल है और तरह तरह की चर्चाएँ आम हैं | सपा नेतृत्व की ख़ामोशी भी लोगो के गले नहीं उतर पा रही है ?

अब देखना यह है कि समाजवादी पार्टी अपने छात्र नेता के साथ हुई इस जघन्य वारदात पर क्या रुख अपनाती है ?