बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ : बसपा के हाथी ने भाजपा के कमल को रौंदा, मौ फुरकान बने मेयर

  • December 1, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : बसपा के हाथी ने भाजपा के कमल को रौंदा, मौ फुरकान बने मेयर

अलीगढ | मेयर चुनाव में तमाम दावो को ध्वस्त करते हुए बसपा के हाथी ने भाजपा के कमल को रोंद डाला है | सुबह से ही कांटे की टक्कर में भाजपा के डॉ राजीव अग्रवाल को बसपा के मौ फुरकान कड़ी टक्कर दे रहे थे | दोनों में मुकाबला बड़ा दिलचस्प था | दोपहर बाद बसपा के मौ फुरकान ने भाजपा पर बढत बना ली जो आखिर तक चली |

भाजपा की जीत को लेकर मतगणना स्थल के बाहर ख़ुशी मना रहे भाजपाइयों के चेहरे एकाएक उतर गए | दोपहर बाद जैसे ही बसपा के हाथी ने भाजपा को रौंदना शुरू किया भाजपाइयों के चेहरे पर मायूसी छाने लगी | दोपहर एक बजकर पचास मिनट तक यह तय हो गया कि बसपा के मौ फुरकान करीब दस हजार वोट से अलीगढ के मेयर बन गए हैं | भाजपा को अलीगढ में हार का बड़ा झटका लगा है | दोपहर दो बजे तक बसपा की जीत का औपचारिक एलान बाकी था |

वहीँ दूसरी ओर भाजपाइयों के चेहरे से ख़ुशी गायब थी और वह मायूस होकर घर लौट रहे थे | अलीगढ ने पहली बार भाजपा को छोड़ अन्य दल का मेयर चुना है |