बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ : कमिश्नर ने दिए निर्देश, ‘एक माह में पूरा हो जेल रोड ओवर ब्रिज’

  • July 30, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : कमिश्नर ने दिए निर्देश, ‘एक माह में पूरा हो जेल रोड ओवर ब्रिज’
अलीगढ़। जेल रोड पर पुल निर्माण का कार्य जून 2016 में शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट को 30 जुलाई 2017 तक पूरा किया जाना था। पुल के निर्माण के लिए उप्र राज्य सेतु निगम ने 22 करोड़ एवं भारतीय रेलवे ने 9 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया था। पर पुल की अंतिम समय सीमा खत्म होने जाने के बाद भी पुल अभी तैयार नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है।
एक अंग्रेजी अखबार में फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी द्वारा उक्त के संबंध में लगे अधूरे निर्माण कार्य के फोटो के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। खबर का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने उप्र सेतु निगम के अफसरों के साथ निरीक्षण किया और जल्द से जल्द कार्य को समाप्त करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने 733 मीटर लंबे पुल के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। कमिश्नर पुल में लगी सरियाओं को पकड़कर पुल पर चढ़ गये और उनके पीछे-पीछे सारे अफसर भी पहुंच गए। कमिश्नर निरीक्षण के दौरान शटरिंग पर भी चढ़ गए और अधिकारियों को जल्द कार्य समाप्त करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर सेतु निगम के आरके तौमर, सतेंद्र सिंह डीपीएम, परवेज खान सहित तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे।