बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
राजनीति

अलीगढ़ : 26 को चुनाव में नंबर 1 पर रालोद के प्रत्याशी तो नंबर 6 पर होंगे भाजपा प्रत्याशी !

  • November 18, 2017
  • 0 min read
अलीगढ़ : 26 को चुनाव में नंबर 1 पर रालोद के प्रत्याशी तो नंबर 6 पर होंगे भाजपा प्रत्याशी !

अलीगढ़ | नगर निगम मेयर चुनाव के लिए जिले में मतदान 26 नवम्बर को होना है जिसको लेकर राजनैतिक दलों में सियासी जोर अजमाइश चल रही है | अब चुनाव से ठीक पहले एवीएम में प्रत्याशियों का क्रम तय हो गया है | मतदान के दिन एवीएम में सबसे ऊपर नंबर एक पर रालोद के प्रत्याशी प्रतीक चौधरी होंगे | उनका चुनाव चिन्ह नल है | सत्ताधारी भाजपा के प्रत्याशी डॉ राजीब अग्रवाल का चुनाव चिन्ह कमल नंबर 6 पर होगा | `नंबर दो पर बसपा के मौ फुरकान का हाथी तो नंबर तीन पर कांग्रेस के प्रत्याशी मधुकर शर्मा का हाथ होगा |

एवीएम में नंबर चार पर सपा के मुजाहिद किदवई की साइकिल होगी वहीँ आम आदमी पार्टी की मोनिका थापर की झाड़ू नंबर पांच पर होगी | स्वतंत्र जनता राज पार्टी के प्रत्याशी गवर्नर सिंह लोधी का चुनाव चिन्ह नंबर सात पर होगा | रालोद प्रत्याशी के नंबर एक पर होने से उन्हें अच्छे वोट मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है |