बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ : सरसौल स्थित गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखो का माल स्वाहा

  • October 2, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : सरसौल स्थित गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखो का माल स्वाहा

राहुल तिवारी/अलीगढ | शहर से सटे सारसौल क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से हडकंप मच गया | यह वही क्षेत्र है जहां कुछ दिनों पहले घर में हुए विस्फोट से दो लोगो की मौत हो गयी थी और कई घर मिटटी में मिल गए थे | आज आग लगने से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया | फायर बिग्रेड और क्षेत्र के लोगो ने मुश्किल से आग पर काबू पाया |

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमिल क्षेत्र में रघुवीर पुरी निवासी चौ जगवीर की गत्ता फैक्ट्री है | आज शाम 8 बजे कम करीब फैक्ट्री से भीषण आग की लपटे निकलने लगी जिससे क्षेत्र में हडकंप मच गया | सैंकड़ो लोगो की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई | सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची जिसने कड़ी मशक्क्त्त के बाद आग पर काबू पाया | आग लगने से लाखो रूपये का माल स्वाहा होने का अंदेशा जताया जा रहा है |

विदित हो चले कि शहर और आसपास ऐसे अनेक फैक्ट्री संचालित हैं जिनमे आग बुझाने के कोई उपाय नहीं है लेकिन दमकल विभाग और प्रशासन मौन साधे हुए हैं | गत दिनों इसी क्षेत्र में मकान में विस्फोट से दो लोगो की मौत भी हो गयी थी | पुलिस आग लगने के कारणों की जांच करने में जुट गयी है |