बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ : किसानो के मुद्दे पर रालोद ने किया प्रदर्शन, भाजपा पर बरसे नेता

  • August 10, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : किसानो के मुद्दे पर रालोद ने किया प्रदर्शन, भाजपा पर बरसे नेता
अलीगढ | किसानो की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने आन्दोलन की शुरुआत कर दी है | गुरूवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किसानो के मुद्दे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया | योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए रालोद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | वरिष्ठ नेता नवाब सिंह छोंकर के नेतृत्व में जिले भर के रालोद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और भाजपा की किसान विरोधी नीतियो व किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया | राज्यपाल के नाम एसीएम रेनू सिंह को सौंपे ज्ञापन में रालोद ने अलीगढ जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानो को मुआवजा देने की मांग की है | ज्ञापन में मंडी की मार से बर्बाद आलू किसानो को मुआवजा देने और आलू का निर्यात खोलने की भी मांग की है | रालोद ने राज्यपाल से गन्ना किसानो का बकाया चीनी मिलो से ब्याज सहित दिलाने की भुई मांग की है | राष्ट्रीय लोकदल ने किसानो की समस्याओं का निराकरण न होने पर सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है |
रालोद नेता नवाब सिंह छोंकर ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानो की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, किसान आत्महत्या करने को मजबूर है | उन्होंने कहा कि अलीगढ जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानो को मुआवजा दिया जाये अन्यथा रालोद आन्दोलन करेगा | पूर्व विधायक भगवती प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने किसानो से धोखा किया है, किसान बेहाल है | आलू किसान, गन्ना किसान बर्बादी की कगार पर है लेकिन सरकार किसानो की अनदेखी कर रही है | पूर्व विधायक ने कहा कि किसानो की लड़ाई रालोद हर स्तर पर लडेगा | पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव और युवा प्रदेश महासचिव कुलदीप चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में किसान बदहाली का शिकार है, किसानो की उपेक्षा की जा रही है | रालोद किसान समस्याओं पर योगी सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगा |
छात्र नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार में सूखा से किसान बेहाल है, आलू किसान बर्बाद हो गया है और गन्ना किसान भी त्राहि त्राहि कर रहा है,  भाजपा ने किसानो के साथ छल किया है | उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने किसानो की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो रालोद बड़े स्तर पर आन्दोलन करेगा | उन्होंने कहा कि किसान लोकसभा चुनावों में भाजपा के धोखे का जवाब देगा |
इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, छात्र नेता जियाउर्रहमान, युवा प्रदेश महासचिव कुलदीप डागुर, चौ देवजीत सिंह, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, नीरज शर्मा, अधिवक्ता नेता प्रतीक चौधरी, मनु चौधरी, शैलेश रावत एड, किरनपाल सिंह, लोकेन्द्र फौजदार, चौ मोहन लाल वर्मा, एदल सिंह, डॉ इरफ़ान, फूल सिंह एड, केपी सिंह, रामस्वरूप कोरी, बीरपाल सिंह दिवाकर, सुरेन्द्र सिंह, केशव राम, सत्यवीर सिंह सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे |