बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
राजनीति

अलीगढ : MP में किसानो पर गोलीकांड के खिलाफ 11 को कांग्रेस का प्रदर्शन

  • June 7, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : MP में किसानो पर गोलीकांड के खिलाफ 11 को कांग्रेस का प्रदर्शन

अलीगढ | मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अपनी फसलों की जायज़ कीमतों व क़र्ज़ माफ़ी की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने से 6 किसानों की मृत्यु की घटना पर दुःख प्रकट करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि निहत्थे किसानों पर पुलिस द्वारा फायरिंग किया जाना काफी निंदनीय है | इस गंभीर घटनाक्रम का सबसे ज्यादा शर्मनाक पहलु ये है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व वहां के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस काण्ड में किसानों के मारे जाने की घटना से अनभिज्ञता व्यक्त की है |  अलीगढ़ के कांग्रेसजन इस घटना के विरोध में 11 जून 2017 को प्रातः 9:00 से बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे |