Home राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश योगीराज : अलीगढ में दो मुस्लिम भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शहर सनसनी

योगीराज : अलीगढ में दो मुस्लिम भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शहर सनसनी

by admin
0 comment

अलीगढ | रक्षाबंधन के दिन शहर के व्यस्तम रेलवे रोड पर दिनदहाड़े दो मुस्लिम भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी | घटना से शहर में सनसनी फ़ैल गयी और बाजार बंद हो गया | मामला दो समुदायों से जुदा होने के चलते शहर में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है , प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से तैनात है | एसएसपी और डीएम खुद हालात पर नजर बनाये हुए हैं | मुस्लिम भाइयों की हत्या से शहर में तनाव व्याप्त है और लोगो में दहशत का माहौल है | पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है |

सोमवार को दोहपर के करीब रेलवे रोड पर सुरेश कचौड़ी वाले और टायर-पिंचर की दूकान करने वाले सराय बैरागी निवासी दो सगे भाई वसीम और आशु में किसी बात को लेकर विवाद हो गया , विवाद इतना बड गया कि सुरेश ने वसीम और आशु को गोलियों से भून दिया | हत्या की वजह अभी साफ़ नहीं हो सकी है लेकिन लोगो का कहना है कि एक दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था फिर आज सुबह भी विवाद हुआ और गाली-गलोच हुई | विवाद इतना बड गया कि सुरेश ने दोनों भाइयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया |  व्यवस्तम रोड पर गोलियों की आवाज़ से सनसनी फ़ैल गयी | सड़क पर ही तड़पते हुए दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया |

दो सगे मुस्लिम भाईयों की मौत की खबर से पुलिस प्रशासन में भी हडकंप मच गया | आनन फानन में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुँच गया | एसएसपी, डीएम भी घटनास्थल पर पहुँच गए और हालातों का जायजा लिया | हत्यारोपी सुरेश फरार है और शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है | मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने शहर को छावनी बना दिया है | मृतको के परिवार में कोहराम मचा हुआ है |

https://youtu.be/Fn4EYUD8v5c

You may also like