बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ : किसानो और नौजवानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगा रालोद, रामबहादुर बने जिलाध्यक्ष

  • October 3, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : किसानो और नौजवानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगा रालोद, रामबहादुर बने जिलाध्यक्ष

अलीगढ | राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह एवं उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर खैर निवासी रामबहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा | पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में पार्टी का संगठन मजबूत होगा | उन्होंने कहा कि जिला कमेटी 15 दिन में बनाएं और पार्टी को गाँव गाँव तक पहुंचाएं | उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुटने के भी निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है,रालोद आमजन के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगा |

राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रालोद सुप्रीमो मा चौ अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा जयंत चौधरी और पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी का आभार व्यक्त किया है | रामबहादुर चौधरी ने कहा है कि जन्म से वह पार्टी में हैं और नगर अध्यक्ष खैर और खैर विधानसभा प्रभारी रहते हुए जो सेवा पार्टी की की है उसका पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का अलीगढ में जो जनाधार पहले था वह वापिस लाना मेरी पहली प्राथमिकता है | राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को जिले से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूती से खड़ा किया जायेगा | उन्होंने कहा कि रालोद सभी नगर पंचायतों, पालिकाओं और नगर निगम पर अपने चुनाव चिन्ह से चुनाव लडेगा | नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब संगठन में वही रहेगा जो जमीन पर कार्य करेगा | रालोद के पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर जनता की नियमित सुनवाई करेंगे और जनता की समस्याओं का निस्तारण करेगे | उन्होंने कहा कि जिले में किसानो और मजदूरों की लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे | प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगो को जागरूक करेंगे और हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे | रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौ चरण सिंह जी की विचार धारा और पार्टी की नीतियों, रीतियों को आगे बढ़ाएंगे | पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे |

इस अवसर पर रालोद एसटी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्पाल तोमर, हाथरस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, कुलदीप चौधरी, छात्र नेता जियाउर्रहमान , पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, ओमपाल सूर्यवंशी, चौ मोहनलाल वर्मा, नवाब सिंह छोंकर, डॉ इरफ़ान खान, नीरज शर्मा बरौली, मनु चौधरी, चौ शिवकुमार सिंह, सुभाष चौधरी, चौ प्रताप सिंह, रंधीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह तेहरा, रामवीर सिंह, पप्पू चौधरी अतरौली, देवजीत सिंह, सीपी सिंह धनगर, मनीष ठाकुर, संजीव चौधरी, अमित सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे |