बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 12, 2025
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया अपना अलीगढ, हजारों करोड़ से होगा इलाहाबाद सहित इन शहरो का विकास

  • June 23, 2017
  • 1 min read
स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया अपना अलीगढ,  हजारों करोड़ से होगा इलाहाबाद सहित इन शहरो का विकास

किरनपाल सिंह/अलीगढ | ताले और तहजीब के लिए विख्यात अलीगढ महानगर का चयन अब मिशन स्मार्ट सिटी में हो गया है | आज केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने देश में 30 शहरों को स्मार्ट सिटी में चुनने की घोषणा की | 45 शहरों में से 30 शहर चयनित किये गए हैं | अलीगढ वासियों में महानगर को स्मार्ट सिटी के लिए चुने जाने पर हर्ष का माहौल है | स्मार्ट सिटी अभियान को घर घर तक पहुंचाने वाले नगरायुक्त संतोष शर्मा को समाजसेवी संघटनो सहित शहर वासी बधाई दे रहे हैं |

समाजसेवी उपेन्द्र मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह अलीगढ के लिए गौरव की बात है , अब हमारे शहर का सर्वांगीण विकास हो सकेगा | सोशल मीडिया पर अलीगढ शहर पेज चलाने वाले अनुज तिवारी कहते हैं कि अलीगढ के स्मार्ट सिटी के लिए चयनित होने से अब निर्धनों, वंचितों का भी विकास हो सकेगा | उन्होंने नगरायुक्त संतोष शर्मा और शहर वासियों को बधाई दी |

यह शहर हुए हैं स्मार्ट सिटी में चयनित-

त्रिवंतपुरम, त्रिवेन्द्रम, नया रायपुर, राजकोट, अमरावती, पटना, करीमनगर, मुजफ्फरपुर,पुन्दुचेरी, गांधीनगर, श्रीनगर,सागर, करनाल, सतना,बेंगुलुरु, शिमला, देहरादून, त्रिप्पुर, पिंपरी चिंचवाड़, बिलासपुर, पासीघाट, जम्मू,  दहोड़, तिरुनेलवेली, थूतुक्कुदी, तिरुचिरापल्ली, झाँसी, ऐजवल, इलाहाबाद, अलीगढ और गंगटोक |

आपको बतात्ते चलें कि 57 हजार तीन सौ त्रिनावे करोड़ रूपये से इन शहरों का विकास किया जायेगा |