Home ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ : सपा से मुजाहिद किदवई लड़ेंगे मेयर, भाजपा की राह हुई आसान

अलीगढ : सपा से मुजाहिद किदवई लड़ेंगे मेयर, भाजपा की राह हुई आसान

by admin
0 comment

अलीगढ | निकाय चुनाव में बसपा द्वारा मेयर के लिए मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना पत्ता खोल दिया है | मेयर के लिए सपा  ने प्रदेश के नेता मुजाहिद किदवई को अपना प्रत्याशी बनाया है | पूर्व विधयाक जफ़र आलम को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएँ थी लेकिन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए मुजाहिद किदवई पर सपा ने दांव खेला है | मुजाहिद किदवई को आज़म खान का करीबी माना जाता है और वह सपा में प्रवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं |

बताते चलें कि बसपा पहले ही मौ फुरकान को अपना प्रत्याशी बना चुकी है | अब सपा द्वारा मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने से मुस्लिम वोटो का बिखराव तय माना जा रहा है | वहीँ सपा और बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी आने से भाजपा में ख़ुशी की लहर है | राजनैतिक विश्लेषक मानते हैं कि अब भाजपा की जीत की राह आसान हो गयी है |

You may also like