बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश

इलाहबाद : भूजल सप्ताह पर रैली के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

  • July 22, 2017
  • 0 min read
इलाहबाद : भूजल सप्ताह पर रैली के माध्यम से लोगो को किया जागरूक
शशांक मिश्रा/ इलाहाबाद | लघु सिचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई तक के अऩ्तर्गत भूजल संरक्षण हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का संचालन सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई एम.पी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। रैली विकास भवन इलाहाबाद के प्रारम्भ होकर कटरा चौराहा, नेतराम चौराहा, जिलाधिकारी कार्यालय से होते हुए विकास भवन पर समाप्त हुयी।
रैली में भूजल जन संदेश के पोस्टर एवं बैनर इत्यादि लेकर एवं पम्पलेंट वितरण के द्वारा आम जन मानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया, साथ ही भूजल के अपव्यय को रोकने के लिए नारे भी लगाये गये। रैली मे लघु सिचाई विभाग एवं भूगर्भ जल विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।