बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद : किसान खुश रहेगा तभी समाज खुश रहेगा- केशव प्रसाद मौर्या

  • October 2, 2017
  • 0 min read
इलाहाबाद : किसान खुश रहेगा तभी समाज खुश रहेगा- केशव प्रसाद मौर्या

शशांक मिश्रा/ इलाहाबाद | उप मुख्यमंत्री ने नैनी स्थित चांडी गांव में श्री सुमंगलम सस्था के छठवें स्थापना दिवस के समारोह को सम्बोधित करते हुवे कहा कि असहाय की सहायता करना और अनाथ का संरक्षण करना यह कोई पूजा से कम कार्य नही है जो कार्य सरकार या व्यक्ति नही कर सकते वह कार्य समाज करता है। उन्होंने समाज का आवाहन करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान जो गरीब एवं असहाय एवं वृद्धों की सेवा में कार्य करता हो उसकी अपनी क्षमता के अऩुसार सहयोग करना चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्या ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं को लाभ सिर्फ पात्र व्यक्तियों को ही मिल रहा है। किसानों की बात करते हुए कहा कि किसान जब खुश रहेगा तो समाज भी खुश रहेगा। जिस हेतु उ.प्र. सरकार ने 37 लाख टन गेहूँ खरीदा जिसका सीधा लाभ किसानों को मिला। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने ऐसे संस्थाओं का धन्यवाद दिया जो गरीबो एवं असहाय लोगों के उत्थान के लिए निरन्तर अपने प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थायें दूसरे लोगों के लिए एक मिसाल बनते है और अन्य लोगों को भी असहाय एवं गरीब लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित करते है।