24
शशांक मिश्रा/इलाहाबाद | राज्य मंत्री, कारागार एवं लोक सेवा प्रबन्धन विभाग उ.प्र. शासन जय कुमार सिंह जैकी अपने इलाहाबाद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत इलाहाबाद सरकिट हाउस आये। उन्होंने सरकिट हाउस में जनता, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात की। कारागार मंत्री ने जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रो को देखा एवं उस पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
राज्य मंत्री ने सकरात्मक पहल करते हुए जेलों में 4जी स्तर के जैमर लगाये जा रहे, जिससे किसी प्रकार की फोन कनेक्टिविटी को समाप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व लगे निम्न स्तर के जैमरों के बदला जा रहा है जेलों में सुधार लाने की शुरूआत हो चुकी है जिससे निरन्तर जेलों की स्थिति बदलती नजर आयेगी प्रदेश में नये जेलों का भी निर्माण किया जायेगा इसके लिए भी कारगार प्रयास किये जा रहे है। जहां पर भी भूमि उपलब्ध हो गयी वहाँ पर जेलों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है।
जेलो मे कैदियो के लिए प्रेरक कार्यक्रम भी चला कर कैदियों को अच्छा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे वे अपराध मुक्त होकर एक अच्छा जीवन निर्वाह कर सके। जेलो मे जेल कर्मियों के रिक्त पदों पर कारागार मंत्री ने कहा कि जेलो को सुचाररूप से चलाने के लिए कर्मियो के रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जायेगा।