बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
बाजार बिज़नेस

इलाहाबाद : MRP से अधिक वसूली पर होगी कार्यवाही,उपभोक्ताओं भी रहें जागरूक -भूपेंद्र शुक्ल

  • July 16, 2017
  • 1 min read
इलाहाबाद : MRP से अधिक वसूली पर होगी कार्यवाही,उपभोक्ताओं भी रहें जागरूक -भूपेंद्र शुक्ल
शशांक मिश्रा/इलाहाबाद |  देश में जी0एस0जी0 लागू होंने के बाद से ही उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है कि वस्तुएं मंहगी हो रही हैं तथा आवश्यक वस्तुओं का बाजार में अभाव हो रहा है एवं उपभोक्ताओं से दोहरा कर वसूल किया जा रहा है। इन्हीं भ्रम को दूर करते हुए भूपेन्द्र शुक्ल, राज्य कर विभाग (वाणिज्य कर)इलाहाबाद के नोडल आफिसर ने स्पष्ट किया है कि कोई भी दुकानदार एम0आर0पी0 (अधिकतम खुदरा मूल्य जो पैकेट पर अंकित है) से अधिक उपभोक्ताओं से नहीं वसूल सकता है। अगर ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत पाई जायेगी तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी। साथ ही साथ  उन्होंने उपभोक्ताओं से भी जागरूक होने का आग्रह किया है कि सामान खरीदते समय अंकित खुदरा मूल्य भी भली-भांति देखकर ही वस्तुएं खरीदें और अन्यथा की स्थिति में अवश्य विभाग को अवगत करायें। जी0एस0टी0 लागू होने से वस्तुओं के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व इलाहाबाद के मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल ने इसी विषय पर कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये थे।
 इस बारे में इलाहाबाद जोन के अपर आयुक्त राम प्रसाद ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के मध्य इस बात का भी प्रचार-प्रसार कराते हुए भ्रम को दूर करें कि टैक्स इनवायस पर जो एसजीएसटी व सीजीएसटी का अलग-अलग अंकन किया जाता है। वह वास्तव में जी0एस0टी0 का आधा-आधा केन्द्र व राज्य का कर है। उनके द्वारा बताया गया कि इस सम्बन्ध में किसी को कोई भी समस्या हो तो विभाग के हेल्प डेस्क दूरभाष नं0 0532-2408229  पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।