Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी महिला ने जिम्बाबे के राष्ट्रपति का किया अपमान, गिरफ्तार

अमेरिकी महिला ने जिम्बाबे के राष्ट्रपति का किया अपमान, गिरफ्तार

by Vyavastha Darpan
0 comment

नैरोबी। जिम्बाब्वे पुलिस ने राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का अपमान करने के आरोप में अमेरिका की एक महिला को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एफे ने मानवाधिकारों के लिए काम कर रहे जिम्बाब्वे के वकीलों (जेडएलएचआर) के हवाले से बताया कि सुरक्षाबलों ने मागांबा टीवी की निदेशक मार्था ओडोनोवन के घर की तलाशी ली और उनके लैपटॉप सहित कई इलैक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

ओडोनोवन पर ट्वीट कर मुगाबे को गोबलिन यानी एक बौना शैतान कहने का आरोप है। आरोप है कि ओडोनोवन ने इस शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रपति मुगाबे के लिए किया है। हालांकि, जेडएलएचआर का कहना है कि ट्वीट में मुगाबे के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।

You may also like