पटना | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के आव्हान पर देश से भाजपा को भगाने के लिए आयोजित महागठबंधन रैली पटना के एतिहासिक गाँधी मैदान पर आज आयोजित हो रही है | लालू यादव आज पटना में भाजपा के खिलाफ तमाम राजनैतिक दलों को एक मंच पर लाकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं | पटना रैली के रंग में रंग चुका है तो वहीँ यूपी से भी हजारों लोग पटना रैली में शामिल होने पहुँच रहे हैं |
https://youtu.be/S0hoVwwldtw
देश बचाओ-भाजपा भागो के नारे के साथ आयोजित हो रही इस रैली पर भाजपा की भी निगाहें टिकी हुई हैं | नीतीश कुमार और भाजपा की बेचैनी रैली को लेकर बड गयी है | महागठबंधन को लेकर देशभर के लोग तमाम अटकलें लगाये हुए हैं | रैली में हिस्सा लेने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार शाम ही पटना पहुंच चुकी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव गुलामनबी आजाद, सीपी जोशी, नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, रालोद के जयंत चौधरी , झामुमो के हेमंत सोरेन, झाविपा के बाबू लाल मरांडी, वामदल से सुधाकर रेड्डी और डी राजा के अलावा जदयू के बागी नेता शरद यादव के भी आज मंच पर दिखने की उम्मीद है।
अब देखना यह है कि रैली के बाद देश का नया सियासी समीकरण क्या बनता है ?