बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

भाजपा विधायक की बेटी से कांग्रेस नेता के बेटे की जल्द होगी शादी?

  • September 12, 2018
  • 1 min read
भाजपा विधायक की बेटी से कांग्रेस नेता के बेटे की जल्द होगी शादी?

दिल्ली| यूं तो भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है, लेकिन खबर है कि कर्नाटक के नगरपालिका प्रशासन मंत्री रमेश जर्किहोली और भाजपा के मजबूत नेता और विधायक बी. श्रीरामुलू के बीच राजनीतिक चर्चा हो रही है। यह भी रिपोर्ट है कि दोनों परिवारों के बीच संभावित विवाह गठबंधन के लिए भी बातचीत चल रही है।
दोनों नेताओं के परिवारों के करीबी सूत्रों से यह पता चला है कि अलग-अलग पार्टियों से वाल्मीकि समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों परिवार, श्रीरामुलू की बेटी के साथ कांग्रेस नेता जर्किहोली के दूसरे बेटे की शादी की बात चल रही है।
भाजपा विधायक श्रीरामुलू की बेटी इस वक्त लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले में जल्द ही कोई अंतिम निर्णय आएगा।
बता दें कि बी श्रीरामुलू कर्नाटक के मोलकालमोरू से भाजपा के विधायक हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर कर्नाटक के लिए अलग राज्य का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन सरकार ने उत्तर कर्नाटक की अनदेखी की है। यदि उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे।