बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बेरोजगारी से परेशान युवा कर रहे हैं ऐसे अपराध : प्रेमलता bjp विधायक

  • September 15, 2018
  • 0 min read
बेरोजगारी से परेशान युवा कर रहे हैं ऐसे अपराध : प्रेमलता bjp विधायक

दिल्ली| हरियाणा में भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा है कि बेरोजगारी से परेशान एवं हताश होकर युवा दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं। रेवाड़ी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पृष्ठभूमि में भाजपा नेता के इस ताजा बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है। प्रेमलता ने कहा है कि बेरोजगारी से परेशान और हताश होकर युवा दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों का महिलाओं के प्रति नजरिया ठीक नहीं है और इसी कारण समाज में इस कदर की गिरावट है।
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी एवं जींद जिले के उचाना कलां से विधायक प्रेमलता ने शुक्रवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के बाद एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक और दुखद हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के कुछ वर्ग के लोगों का गंदा नजरिया जिम्मेदार है। इतनी प्रगति के बावजूद महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया नहीं बदला है और इसी कारण से इस तरह की शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। प्रेमलता ने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कदम उठा रही है। हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म के मामले में फांसी के प्रावधान वाला कानून बनाया है लेकिन इसके लागू होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को सामने आना होगा।
प्रेमलता के विवादित बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है तथा अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय सत्ताधारी पार्टी भाजपा की विधायक इस प्रकार का ब्यान दे रहीं हैं, जो शर्मनाक है।