बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

हमारी सरकार में भी मुस्लिम करते हैं हिन्दू लड़कियों से बलात्कार : भाजपा सांसद हुकुम सिंह

  • September 10, 2017
  • 0 min read
हमारी सरकार में भी मुस्लिम करते हैं हिन्दू लड़कियों से बलात्कार : भाजपा सांसद हुकुम सिंह

मेरठ। कैराना बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने शनिवार को शामली में फिर एक मुसलमानों को रेप करने वाला बताकर सभी को हैरत में डाल दिया। सांसद ने कहा की मुस्लिम समुदाय के युवकों का मकसद रेप करना है। जब हिंदुस्तान में रेप जैसी घटना करने में वह बाज नहीं आ रहे तो पाकिस्तान में हिंदुओं का क्या हाल होगा। साथ ही कहा कि हमने कभी किसी हिंदू को मुसलमान का रेप करने की घटना नहीं सुनीं और मुसलमान अक्सर ऐसी वारदात करते हैं। केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, ऐसे लोगों में खौफ होना जरूरी है। सांसद के इस बयान का विडियो भी वायरल हो गया है।

⁠⁠⁠हुकुम सिंह शनिवार को शामली में एक बैठक में बोल रहे थे। बताते चलें कि  शामली में कुछ अल्पसंख्यक युवकों पर एक बाल्मीकि युवती को किडनैप और रेप का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है। एक आरोपी अभी फरार है। इसी सिलसिले में हुकुम सिंह ने बैठक बुलाई थी। शामली के एमएलए तेजेंद्र निर्वाल भी उनके साथ थे। सांसद लड़की के घर भी गए थे। घटना पर अफसोस जताया। बैठक में सांसद का कहना था कि देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार है, उसके बाद भी विशेष समुदाय के युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसका रेप किया। इनमें खौफ नहीं है। जो होना चाहिए। कहां से आती है इनमें इतनी हिम्मत। सांसद ने कहा कि या तो प्रशासन ऐसे लोगों को सीधा मेसेज दे नहीं तो सड़कों पर उतरकर नतीजा दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में जान कर बड़ा सदमा लगा। सपा और कांग्रेस, बसपा के वो लोग कहां गए जो इस मामले में एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि कुछ पेशेवर लोगों ने जनपद में गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी ने इस घटना को जोरशोर से उठाया और स्वयं पीड़िता की मदद को आगे आई। उन्होंने पीड़िता के परिवार की हरसंभव मदद की घोषणा की तथा कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला न समझे।