बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई

बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के 14 साल पूरे, दीपिका ने वीडियो शेयर कर याद ताज़ा की

  • November 10, 2021
  • 0 min read
बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के 14 साल पूरे, दीपिका ने वीडियो शेयर कर याद ताज़ा की

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने मंगलवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट शाहरुख खान थे। यह फिल्म 9 नवम्बर, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बतादें कि फिल्म के 14 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म से अपना एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इस फिल्म की यादें ताजा की है।

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका और शाहरुख खान के अलावा अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और बिंदु देसाई भी अहम भूमिका में थी। फिल्म के गाने से लेकर फिल्म के डायलॉग तक काफी मशहूर हुए। गौरी खान निर्मित और फरहा खान निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘ओम शांति ओम’ सुपर डुपेर हिट रही थी। इस फिल्म में दोनों की लव स्टोरी वाकई में काम की थी इस फिल्म के जरिए दीपिका को फराह खान ने पर्दे पर इस तरह पेश किया था कि वे बॉलीवुड जान और शान बन गई। दीपिका की फैन फॉलोइंग भी शानदार हो गई थी।