बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

बुलंदशहर : रोशन जैकब ने लिया डीएम का चार्ज, जन शिकायतो का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता

  • May 1, 2017
  • 1 min read
बुलंदशहर : रोशन जैकब ने लिया डीएम का चार्ज, जन शिकायतो का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता
बुलंदशहर | बुलंदशहर की नई जिलाधिकारी रोशन जैकब ने सोमवार सुबह डबल लौक में चार्ज लिया व समस्त अनुभागों का निरीक्षण करते हुए पटलों से जानकारी हासिल की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय भी प्राप्त किया | जिलाधिकारी ने  तुरंत ही सभी विभाग के लोगों को समय के बारे में चेताया। उन्होंने अधिकारियों को सुबह नौ से 11 बजे तक दफ्तर में अनिवार्य रूप से बैठकर जन शिकायतें सुनने के आदेश दिए। कहा कि खुद भी सुबह नौ बजे से आफिस में बैठेंगी व जनता  की शिकायतों को न सिर्फ गंभीरता से सुनेंगी बल्कि उनका त्वरित निस्तारण भी कराया जाएगा।  शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र वंचित रहने न पाए और कोई अपात्र लाभ न उठा सके, इसका खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने चार्ज लेते ही सभी को अपने तेवर दिखा दिए, उन्होंने कहा कि वह कभी भी कही का भी औचक निरिक्षण कर सकती हैं इसलिए सभी अधिकारी व् कर्मचारी आज से ही सुधार लाना शुरू कर दें। जनमानस से सम्बंधित शिकायत आने पर या किसी भी प्रकार की इसमें कोताही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
रोशन जैकब बोलीं- कोई भी गलती यह न समझे कि गड़बड़ी करने पर वह बच जाएगा। यह भी जरूरी है कि अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने दफ्तर पहुंचे व एकाग्रता से कार्य करें व उनकी समस्याओ को त्वरित रूप से सुने ताकि लोगों को इंतजार करना न पड़े। जिलाधिकारी के चार्ज लेने के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द कुमार मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट राम गोपाल भी उपस्थित रहे ।
बुलंदशहर की 62 वीं  जिलाधिकारी हैं रोशन जैकब –
नवनियुक्त जिलाधिकारी रोशन जैकब ने 62 वीं जिलाधिकारी तथा 8 वी महिला जिलाधिकारी के रूप में सोमवार को सुबह ट्रेजरी पहुंचकर चार्ज लिया। रोशन जैकब की छवि यू पी के 10 तेजतर्रार आईएएस अफसरों में होती है। मूल रूप से केरल प्रान्त की निवासी जैकब वर्ष 2004 बैच की आईएएस हैं। वह पहली बार बस्ती जिले की डीएम व रायबरेली, गोंडा, कानपुर नगर एवं बाराबंकी में भी जिलाधिकारी तथा सीडीओ मेरठ व सचिवालय लखनऊ के रूप में सख्त रवैय्या अपनाते हुए सेवाएं दे चुकी हैं। रोशन जैकब की छबि प्रदेश में आमजन को प्राथमिकता में रखकर कार्य कराने वाले अफसरों की हैं | रोशन जैकब को अपने अनूठो तरीको से काम लेने पर उन्हें 4-5 बार भिन्न-2 रूप से सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है |