बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
पंजाब राष्ट्रीय

चंडीगढ़ : छेड़छाड़ केस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बेटा विकास बराला गिरफ्तार

  • August 9, 2017
  • 0 min read
चंडीगढ़ : छेड़छाड़ केस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बेटा विकास बराला गिरफ्तार

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आज आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विकास के साथ साथ इस मामले का दूसरा आरोपी और विकास का दोस्त आशीष को भी गिरफ्तार किया गया है। अहम बात है कि आरोपी विकास के खिलाफ गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि पहले चंडीगढ़ पुलिस ने राजनैतिक दबाव में आकर विकास बराला के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसके थोड़ी ही देर बाद विकास को जमानत मिल गई थी। लेकिन मामला मीडिया में आने और राजनैतिक हो जाने के बाद पुलिस ने अब कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल विकास बराला को पुलिस ने समन भेजकर पूछताछ के लिए थाने बुलवाया था। इसी दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में पूछताछ के बाद ही विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात आरोपियों ने अपने ब्लड और यूरिन की जांच कराने से इंकार कर दिया था। ऐसे में अब यह बात आरोपियों के खिलाफ जा सकती है।