कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा बदलाव, प्रियंका गाँधी को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

नई दिल्ली | आल इंडिया कांग्रेस कमिटी में बहु प्रतीक्षित बदलाव जल्द देखने को मिलने वाला है | कांग्रेस हाईकमान में कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी मिलेगी तो वहीँ कई का कद कम होने जा रहा है | सांसद निर्वाचित होने के बाद अब प्रियंका गाँधी भी जल्द बड़ी भूमिका में नजर आने वाली हैं | सूत्रों की माने तो यह बदलाव एक या दो दिन में सार्वजानिक हो जायेगा |
सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी , बी के हरिप्रसाद, हरीश चौधरी, मीनाक्षी नटराजन, कृष्णा अलावरू , विजय वड़ेट्टीवार, बीवी श्रीनिवास, रोहित चौधरी, अजय लल्लू को संगठन बदलाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में जगह मिलने वाली है। वहीँ, राजस्थान कांग्रेस के चर्चित चेहरे धीरज गुर्जर को प्रमोशन मिल सकता है | कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाने की सुचना है |
जो भी हो, देशभर में कांग्रेसी इस बदलाव की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं |