बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

विवेक बंसल का चौ. चरण सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया अभिनंदन

  • September 15, 2020
  • 1 min read
विवेक बंसल का चौ. चरण सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया अभिनंदन

अलीगढ | अलीगढ सहित देश की राजनीति के सदाबहार नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल का चौ चरण सिंह यूथ ब्रिगेड ने मंगलवार को अभिनंदन और स्वागत किया | कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति का स्थायी सदस्य नामित होने और हरियाणा राज्य का प्रभारी बनाये जाने पर यूथ ब्रिगेड ने विवेक बंसल को शुभकामनायें और बधाई दी |

यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधमंडल ने विवेक बंसल से मुलाक़ात की और अभिनंदन किया |जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विवेक बंसल सदैव युवाओं और गरीबों की लड़ाई लड़ते हैं, उनका कांग्रेस की कार्यसमिति में नामित होना और हरियाणा का प्रभारी बनाया जाना अलीगढ के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है |

विवेक बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर संगठन मंत्री राजा भैया, हसरत खान, अजीम, केपी सिंह, मनोज भोला, सूरज सिंह, सौरभ राणा आदि मौजूद रहे |