बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
January 18, 2025
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

BJP मुख्यालय में CM योगी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

  • December 25, 2024
  • 0 min read
BJP मुख्यालय में CM योगी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बुधवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत रत्न वाजपेयी के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी में तमाम पहलुओं को दर्शाया गया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लोकभवन के लिए निकले।

यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने लोकभवन परिसर में स्थापित अटल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सबने अपने नेता को याद किया। लोकभवन में एक संगोष्ठी भी आयोजित की जा रही है।