Home उत्तर प्रदेश राम मंदिर की तिथि भगवान राम ही तय करेंगे : योगी आदित्यनाथ

राम मंदिर की तिथि भगवान राम ही तय करेंगे : योगी आदित्यनाथ

by vdarpan
0 comment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में मिडिया शिखर समागम 2018 में राम मंदिर के सवाल पर कहा कि राम मंदिर इसकी तिथि भगवान राम ही तय करेंगे। जो काम होना होगा वह होकर ही रहेगा। इसे कोई टाल नहीं सकता है। सभी को आशावादी होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारें अयोध्या जाने में डरती थी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग में बच्चों को आधुनिक शिक्षा से क्यों वंचित किया जा रहा है, केवल मजहबी शिक्षा तक क्यों सीमित किया जा रहा है। हमने इसलिए मदरसों को आधुनिकीकरण के लिए योजनाएं बनाई है।

You may also like