बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान- MP में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

  • July 20, 2017
  • 0 min read
दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान-  MP में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

भोपाल |कांग्रेस को जिस क्षण का इन्तजार था अब वह आ गया है,  प्रदेशों में चल रही गुटबाजी को खत्म करने की शुरुआत मध्य प्रदेश से की गयी है | कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने सभी अटकलों को ख़ारिज करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधियां के नेतृत्व में मप्र का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है | दिग्विजय के एलान के बाद एक बात तो साफ़ हो गयी है कि कांग्रेस अब मोदी लहर से निकल पुराने नेतृत्व की जगह नए चेहरों को तवज्जो देना चाहती है | गुरुवार को  किसानों के हित में चल रहे सत्याग्रह आन्दोलन के मंच पर दिग्विजय सिंह तय समय से 2 घंटे देर से पहुंचे लेकिन अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट कर गए की आगामी चुनाव कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ेगी |

दिग्विजय सिंह ने मंच से भाजपा एवं संघ पर तीखी टिप्पणियां कीं एवं कार्यकर्ताओं से निडर हो भाजपा से संघर्ष की अपील की | उन्होंने कहा वे 45 वर्षों से संघ की विचारधारा से संघर्ष कर रहे हैं इनसे डरोगे तो ये डरायेंगे, सामने आओगे तो भाग जायेंगे | कहा जाय तो दिग्विजय सिंह के इस भाषण से चुनावी जंग का ऐलान हो गया है | पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस की सभा में इतनी संख्या देखने में नहीं आई |

मप्र कांग्रेस में दिग्विजय के इस एलान के बाद ख़ुशी की लहर है |