बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

कांग्रेस की ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से, राहुल गाँधी ने पिता राजीव गाँधी को दी श्रद्धांजलि

  • September 7, 2022
  • 1 min read
कांग्रेस की ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से, राहुल गाँधी ने पिता राजीव गाँधी को दी श्रद्धांजलि

चेन्नई | कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले ही चेन्नई पहुंच गए। यहां उन्होंने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी करेंगे यात्रा की शुरुआत-
राहुल गांधी कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि वह आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रही है।

हालांकि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा, जो लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी, औपचारिक रूप से इस रैली में शुरू की जाएगी। यह दरअसल 8 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू होगी जब राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता मार्च शुरू करेंगे।