बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन

B’day Spcl: “देसी गर्ल” बॉलीवुड ही नही हॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं|

  • July 18, 2017
  • 1 min read
B’day Spcl: “देसी गर्ल” बॉलीवुड ही नही हॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं|

नयी दिल्ली। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। उन्होंनेअपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को अपना कायल बना दिया है। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। 13 साल की उम्र में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन वर्ष बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया, अमेरिका में उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा। अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उच्च विद्यालय की शिक्षा प्राप्त की। प्रियंका अमेरिका में ‘मिस इंडिया प्रतियोगिता’ की दूसरी विजेता रहीं। उन्होंने ‘मिस इंडिया वर्ल्‍ड’ के खिताब के लिए प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्‍ड का ताज जीता। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थीं। प्रियंका अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, जिनका निधन 2013 में हुआ वह एक समय में इंजीनियरिंग या मनोरोग का अध्ययन करने की आकांक्षी थीं। मिस इंडिया वर्ल्‍ड’ का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म-उद्योग का रुख किया। उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ अभिनय की शुरुआत की। 2003 में उन्होंने ‘द हीरो’ के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा, वह स्टेज शो में बढ़-चढ़ कर भाग लेती रही हैं। वह टेलीविजन रियलिटी शो की भी मेजबानी कर चुकी हैं। भारत के राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम भी लिख चुकी हैं।