बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 19, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई

क्या आप जानते हैं कब रिलीज़ होगी इरफ़ान खान की आखिरी फिल्म ‘मर्डर एट तीसरी मंज़िल’

  • December 31, 2021
  • 0 min read
क्या आप जानते हैं कब रिलीज़ होगी इरफ़ान खान की आखिरी फिल्म ‘मर्डर एट तीसरी मंज़िल’

मुंबई। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का बीते साल 29 अप्रैल कैंसर से लड़ते हुए 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इरफ़ान के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई थी। अब निधन के करीब डेढ़ साल बाद इरफ़ान खान की आखिरी फिल्म “मर्डर एट तीसरी मंजिल 302” जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान का बीते साल कैंसर की लड़ाई हुए निधन हो गया। इरफ़ान खान के फैंस को अब तक मौत की गम है लेकिन, कहते हैं न आना और जाना तो ज़िन्दगी का एक हिस्सा है। इसी के साथ करीब डेढ़ साल बाद इरफ़ान की यादों को ज़िंदा रखने के लिए उनकी आखिरी फिल्म “मर्डर एट तीसरी मंजिल 302” रिलीज़ की जा रही है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर 31 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “हत्या, रहस्य और तबाही।”

फिल्म की रिलीज़ पर निर्देशक नवनीत बाज सैनी ने कहा कि इरफ़ान अच्छी कहानियों के शौक़ीन थे। और उन्हें याद करते हुए एक बहुत अच्छी कहानी को पेश किया जा रहा है। इरफ़ान की आखिरी फिल्म मर्डर एट तीसरी मंजिल एक सस्पेंस आधारित फिल्म है। इस फिल्म में खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं जो दर्शकों को चकित कर देंगे।

बता दें इससे पहले, इरफ़ान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम उनके निधन के कुछ दिन बाद ही रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।