बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
गुजरात राष्ट्रीय

गुजरात : भाजपा के भय से कांग्रेस ने बेंगलुरु शिफ्ट किये अपने विधायक

  • July 29, 2017
  • 1 min read
गुजरात : भाजपा के भय से कांग्रेस ने बेंगलुरु शिफ्ट किये अपने विधायक

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस के 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद पार्टी में खलबली मच गयी। कही और विधायक बीजेपी में न शामिल हो जाएँ इस डर से पार्टी ने एक सख्त कदम उठाया है। दरअसल कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को एक ऐसे शहर में शिफ्ट  कर दिया है जहाँ कोई उनसे मिल नहीं सकता। भाजपा के पैंतरे से परेशान कांग्रेस अब बागियो को भी मनाने में जुट गईहै |

दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने इन विधायकों को अहमदाबाद से बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया है। साथ ही इन पर तमाम पाबंदियां भी लगा दी गयी हैं। बता दें कि कांग्रेस विधायक ऐसे समय इस्तीफा दे रहे है जब गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आठ अगस्त को चुनाव होना है और पार्टी ने एक सीट पर अपने कद्दावर नेता अहमद पटेल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से विधायकों के इस तरह इस्तीफे दिए जाने से अहमद पटेल के चुनाव जीतने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने खरीद-फरोख्त में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। गुजरात में भाजपा की नीति है कि सभी कानूनों को तोड़कर जैसे भी हो सत्ता में बने रहा जाए।