बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर

गुजरात: कांग्रेस की आखिरी लिस्ट में 15 लोगों के नाम…

  • November 27, 2017
  • 0 min read
गुजरात: कांग्रेस की आखिरी लिस्ट में 15 लोगों के नाम…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार देर रात तीसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें 76 कैंडिडेट्स के नाम थे। यह लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया। अहमदाबाद में अपनी पंसद के कैंडिडेट का नाम कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। गांधी नगर में चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
दिग्विजिय सिंह के दामाद को भी मिला टिकट कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी ऑस्कर फर्नाडिस ने तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 11 कैंडिडेट एसटी और 3 एससी कम्युनिटी से थे।

इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह के दामाद प्रनन्जय दित्य सिंह परमार का नाम भी है। उन्हें पंचमहल जिले की लूणावडा से टिकट दिया गया है।
पहले फेज में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्य और उत्तर गुजरात की 93 सीटों पर दूसरे फेज में वाटिंग होगी।
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए सोमवार को 15 कैंडिडेट्स की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने मोरवहाडफ और वगोडिया सीट अपनी सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी के लिए छोड़ दी हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। इस बीच दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि वे बनासकांठा के वडगाम से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने वडगाम से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है।

गुजरात कांग्रेस की स्पोक्सपर्सन रेखाबेन चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि लिस्ट में नाम नहीं आने की वजह से उन्होंने यह फैसला किया है।

सोमवार को नॉमिनेशन का आखिरी दिन
गुजरात चुनाव के दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन फाइल करने का सोमवार को आखिरी दिन है।
कांग्रेस अब तक 162 कैंडिडेट्स के नामों का एलान कर चुकी है। यानी 20 कैडिडेट्स के नामों का एलान बाकी है। बता दें कि राज्य में कुल 182 सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।

पहली लिस्ट के बाद भी मचा था बवाल
बता दें कि कांग्रेस ने 19 नवंबर को पहली लिस्ट में 77 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी तब भी बवाल हुआ था। तब बवाल हार्दिक पटेल की पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नाराज कार्यकर्ताओं ने किया था। उन्हें कांग्रेस से समझौते की उम्मीद थी लेकिन आखिरी वक्त में हार्दिक के संगठन में फूट पड़ गई। कांग्रेस ने हार्दिक के दो साथियों ललित वसोया व अमित पटेल को टिकट दे दिया। इसके बाद पास कार्यकर्ताओं ने सूरत में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी थी।

दूसरी लिस्ट में थे 13 नाम कांग्रेस ने 20 नवंबर की रात 13 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 9 नई सीटों पर नामों का एलान किया गया था जबकि 4 सीटों पर कैंडिडेट्स के टिकट बदले गए थे।