बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 5, 2025
ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र राजनीति राष्ट्रीय

हर्षवर्धन सपकाल अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष

  • February 13, 2025
  • 0 min read
हर्षवर्धन सपकाल अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष

नई दिल्ली | महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ा गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा फैसला लिया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नाना पटोले को हटा दिया गया है और तत्काल प्रभाव से ये जिम्मेदारी हर्षवर्धन सपकाल को दे दी गई है। एआईसीसी द्वारा जारी लेटर के मुताबिक, हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।