बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
राष्ट्रीय

हरियाणा पुलिस ने जब्त किए एक करोड़ के पुराने नोट

  • May 31, 2017
  • 1 min read
हरियाणा पुलिस ने जब्त किए एक करोड़ के पुराने नोट

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले के समालखा से एक व्यक्ति को चलन से बाहर हो चुके नोटों की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इन नोटों की कुल राशि एक करोड़ रूपए है। पुलिस ने आज कहा कि आरोपी अरविंद सोनीपत के दतौली गांव का निवासी है और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पानीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया है और धन के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है। शर्मा ने कहा, ‘‘हमें अरविंद के खिलाफ शिकायत मिली थी। पानीपत के एक व्यक्ति ने उसपर 61 लाख रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हमने छापेमारी की और चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रूपए के नोटों में एक करोड़ रूपए के नोट बरामद किए।’’ एसपी ने कहा कि आरोपी ने दावा किया है कि उसने किसी को संपत्ति देने के बदले में धन लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच चल रही है और पूरी तस्वीर एक एक या दो दिन में साफ होगी।’’उन्होंने कहा कि आरोपी को कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।