बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

अफगानिस्तान में भीषण विस्फोट, 17 की मौत, 50 घायल

  • November 25, 2020
  • 1 min read
अफगानिस्तान में भीषण विस्फोट, 17 की मौत, 50 घायल

काबुल | अफगानिस्तान में बड़ा धमाका हुआ है। टोलो न्यूज सूत्रों के मुताबिक यहां के बमियान शहर में मंगलवार को सड़क के किनारे छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट होने से एक यातायात पुलिसकर्मी समेत 17 लोगों की मौत हो गयी और 50 लोग घायल हो गए।

इससे पहले काबुल में पिछले शनिवार को एक के बाद एक कई रॉकेट हमले किए गए थे। हमले में आठ नागरिकों की मौत और 31 घायल हो गए थे।