बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 16, 2024
दिल्‍ली दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

दिल्ली में ISIS का तीन लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

  • August 9, 2024
  • 1 min read
दिल्ली में ISIS का तीन लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार किया है। आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

खबर है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आतंकी रिजवान अली के बारे में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई और उसे पुलिस ने दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग के पास से गुरुवार रात में लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है।