बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

बुल्ली बाई ऐप पर भड़के जावेद अख्तर, प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

  • January 4, 2022
  • 1 min read
बुल्ली बाई ऐप पर भड़के जावेद अख्तर, प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

मुंबई। बुल्ली बाई ऐप पर विरोध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार बॉलिवुड के दिग्गज लेखकर जावेद अख्तर ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ को लेकर आपत्ति जताई है। जावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी से वह स्तब्ध हैं। जावेद अख्तर ने बुल्ली बाई ऐप के साथ-साथ पिछले दिनों कानपुर और हरिद्वार मे हुई धर्म संसद को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सौ महिलाओं की एक ऑनलाइन नीलामी की जा रही है।

तथाकथित धर्म संसद, सेना और पुलिस समेत लगभग 200 मिलियन भारतीयों के नरसंहार की सलाह देती है। मैं अपनी और विशेष रूप से प्रधानमंत्री सहित हर एक की चुप्पी से हैरान हूं। क्या यही सब का साथ है? जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी इस ऐप की निंदा कर चुके हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रशासन से आग्रह करते हुए लिखा था कि ये बहुत ही शर्मनाक है, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। फरहान के अलावा स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी इस ऐप को लेकर अपनी आवाज मुखर की थी। दोनों अभिनेत्रियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है। बता दें कि इस ऐप को लेकर मुंबई पुलिस साइबर क्राइम ने बेंगलुरू से 21 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है।

बतादें कि सोशल मीडिया पर एक विशेष वर्ग की महिलाओं की फोटो डालकर उनकी नीलामी और आपत्तिजनक बातें लिखने वाले मामले में साउथ-ईस्ट दिल्ली के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एक जर्नलिस्ट ने दर्ज कराया है। जर्नलिस्ट ने पुलिस को बताया कि वेबसाइट पर उनकी फोटो डालकर भद्दे कमेंट्स लिखे गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

‘सुल्ली डील्स’ के बाद अब ‘बुल्ली बाई’ ग्रुप में मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं की फोटो लगाकर उनकी बोली लगाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम महिलाओं की यह बोली एक ऐप पर लगाई जा रही है। एक महिला पत्रकार की शिकायत के बाद फिर से यह मामला गर्मा गया है। ‘सुल्ली डील्स’ के बाद अब गिटहब पर ‘बुल्ली बाई’ ग्रुप में मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं की फोटो लगाकर बोली लगाने का मामला सामने आया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिला केस दर्ज कर ली है।