कच्ची प्याज़ खाने वाले उसके फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान !
कच्चा प्याज जरूर खाएं इससे आपको होंगे बहुत सारे फायदे सलाद के रूप में खाया जाने वाला कच्चा प्याज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। प्याज सभी स्वाद को दुगना कर देता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार यह यौन दुर्बलता को दूर करता है प्याज खाने से कब्ज दूर होती है। यदि कब्ज की शिकायत है तो कच्चा प्याज खाना शुरू कर दीजिए। यदि आप सर्दी कफ्फ से या खरास से पीड़ित हैं तो ताजे प्याज का रस इसमें गुण या शहद मिलाकर पीना अधिक फादयेमंद होता है। यदि नाक से खून बह रहा हो तो कच्चा प्याज काटकर सूंघ ले इसके अलावा यदि पाइल्स की समस्या हो तो सफेद प्याज खाना शुरू कर दें अतिलाभकारी होगा। दिल से सम्बन्धित बीमारियों को खत्म करता है कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करता है इसमें अमीनो ऐसिड होता है इसीलिए यह कोलेस्ट्रोल को भी काबू में रखता है और दिल की बीमारियों को बचाता है। रोजाना प्याज खाने से खून की कमी दूर हो जाती है हरा प्याज भी काफी गुणकारी होता है इसमें इन्टीवैक्टीरियल गुण होते है। इन्टीबैक्टीरियल गुण होने के कारण इसे खाने से पाचन में सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोेमियम होता है। हरा प्याज चोहरे की झुर्रियों को दूर करता है इसे खाने से आंखों को रोशनी बढ़ती है।
यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें इन्टीइम्लामेन्ट्री और इन्टीहिस्टामाइंड गुण है। तीन चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर लेने से मासिक धर्म की अनियमितता एवं उस दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है गर्मियों में लू लगने से बचाता है इसे जरूर खाना चाहिए। प्याज का रस और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर मालिश करने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है। प्याज के रस में चीनी मिलाकर खाली पेट लेने से पथरी मूत्र के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है। इसका सेवन एक दिन में एक ही बार करना चाहिए। बवासीर की समस्या हो तो प्याज के चार पांच चम्मच रस में मिश्री और पानी मिलाकर नियमित रूप से पीने से खून आना बन्द हो जायेगा। बालों पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल झड़ना बन्द हो जाते हैं। प्याज का लेप लगाने से कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगते हैं।