बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
पंजाब समाज

चंडीगढ़ : खंडेलवाल समाज ने राजस्थानी अंदाज में मनाया तीज उत्सव

  • August 19, 2017
  • 1 min read
चंडीगढ़ : खंडेलवाल समाज ने राजस्थानी अंदाज में मनाया तीज उत्सव

चंडीगढ़ | खंडेलवाल समाज चंडीगढ़ ने सेक्टर 33 स्थित राजस्थान भवन में सावन मिलन समारोह एवं तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन किया | इस अवसर पर समाज की सैकड़ो महिलाओं, बच्चों एवं उनके परिवारों ने पूरे राजस्थानी पारंपरिक अंदाज़ में तीज उत्सव मनाया | खुबसूरत राजस्थानी लहरिया में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना, एवं समाज के संत श्रीसुन्दरदास जी के चित्र पर माल्यापर्ण से की |

समाज के प्रेस सचिव सतीश आमेरिया ने बताया की इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने तीज एवं सावन त्यौहार पर आधारित राजस्थान के लोक गीतों पर मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुति दी. जिनमे “आई आई सावन की तीज”, “ढोला आजा रे”,  “बनी मैं तेरी राधा”,   “कान्हा जरा सोजा जरा”,  “ढोल बाजे, ढोल बाजे”,  “काले मेघा काले मेघा पानी तो बरसा”, “बरसो रे मेघा मेघा” जैसेकार्यक्रम  थे | सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों में  लता खंडेलवाल, रेनू रावत, भूमिका खंडेलवाल, अपेक्षा खंडेलवाल, हार्दिक एवं  भूरवा खंडेलवाल का समावेश है  इस अवसर पर अखिल भारतीय खंडेलवाल महासभा के प्रधानमंत्री श्री नरेश खंडेलवाल ने  तीज की बधाई देते हुए कहा कि इस उत्सवका देश की परंपरा में विशेष महत्व है। यह उत्सव हमारे संस्कारों और सभ्यता के साथ जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों कोजोडऩे का काम करता है.  इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित खंडेलवाल महासभा जयपुर के संरक्षक श्री रामसहायजी खंडेलवाल ने कहा की  समाज त्योहार और व्यवहार के साथ चलता है। भारतीय संस्कृति में त्योहार और व्यवहार की महिमा है। समाज और मंदिरों में त्योहार का आयोजन किया जाता है। ये त्योहार जीवन के साथ जुड़े हैं, इसलिए हम सभी को उल्लास के साथ इन्हें मनाना चाहिए। समाज के संरक्षक श्री लल्लूप्रसाद खंडेलवाल एवं नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कमलेश गुप्ता ने कहा की यह त्योहार सबकेजीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार भौगोलिक दृष्टि से बड़ा महत्व रखता है। यह त्योहार मानसून केआगमन की खुशी में जुलाई-अगस्त में महिलाओं द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। कार्यक्रम में नई गठित कार्यकारिणी ने समाज को 131000/- का सहयोग दिया | कार्यक्रम में बाहर से आये हुए समाज बंधुओं का पुष्पमाला से स्वागत किया गया |

कार्यक्रम में अनूप रावत,  सतीश खंडेलवाल, कैलाशनारायण खंडेलवाल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रकाशचंद  सेठी (सोलन), माणिकचंद शाह (जालंधर) सुभाष खंडेलवाल (मंडी गोबिंदगढ़), गोविन्दशरण गुप्ता, मदन मोहन धामाणी, श्याम सुन्दर रावत, रामस्वरूप रावत,  राकेश खंडेलवाल, जगदीश बिवाल, विकाश खंडेलवाल,  श्रीमति कृष्णा गुप्ता, बिमला शाह, लता खंडेलवाल,  मधु रावत सहित सहित समाज के गणमान्य बंधू उपस्थित थे | कार्यक्रम का मंच संचालन सलोनी खंडेलवाल एवं टिया खंडेलवाल एवं  आभार प्रदर्शन रमेश खंडेलवाल ने किया |