बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

दिल्ली: कुकर्म के बाद लड़की को चौथी मंजिल से फेंका !

  • August 14, 2017
  • 1 min read
दिल्ली: कुकर्म के बाद लड़की को चौथी मंजिल से फेंका !

एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसके बाद अर्द्ध-नग्न अवस्था में उसे एक घर की चौथे मंजिल से फेंक दिया। बाद में उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह घटना रोहिणी के बेगमपुर इलाके में 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात में हुई। लड़की की हालत नाजुक है और वह अभी तक पुलिस को अपना बयान दर्ज नहीं करा पायी है। लड़की अपने एक दोस्त और बॉयफ्रेंड (दोनों आरोपी) के साथ घूमने गई थी। वापिस जाते समय आरोपी ने लड़की से अपने घर से कार लाकर उसे लिफ्ट देकर घर छोड़ने को कहा लेकिन बाद में लड़की के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।

लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने के बाद दोनों लड़के एक ऑटोरिक्शा में भाग निकले। मौका-ए-वारदात पर पुलिस ने पहुंच कर तुरंत ही महिला को अस्पताल भेजा। पुलिस को शक है कि आरोपी ने लड़की से जोर-जबरदस्ती की और लड़की के विरोध करने पर उसे बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। पीड़िता के परिवार का दावा है कि वारदात में एक और शख्स शामिल था। वहीं पुलिस अभी सिर्फ एक आरोपी को पकड़ पाई है। खबर के मुताबिक घटना स्थल से पुलिस ने एक युवती से पूछताछ की जो कि पीड़िता को दोस्त है। उस लड़की ने पुलिस को बताया कि वे पीड़िता की दोस्त हैं और रात को कनाट प्लेस घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान सभी को ड्रॉप करने के नाम पर दीपक अपनी कार लेने गया। उसके साथ पीड़िता भी गई थी। जब दोनों बहुत देर तक नहीं आए तो उसने खोजना शुरू किया और बाद में युवती गंभीर रूप से घायल हालात में पड़ी हुई मिली।