बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, गुंडे थरथर कांप रहे हैं : स्वतंत्रदेव

  • September 6, 2021
  • 1 min read
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, गुंडे थरथर कांप रहे हैं : स्वतंत्रदेव

लखनऊ | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उन्हें सपा से कोई ऑफर नहीं मिला है। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने गए थे। इसे ऑफर बताना सपा का पागलपन है। 

शनिवार को अफीम कोठी में भाजपा के मंडल अध्यक्षों व पदाधिकरियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 15 साल तक सपा और बसपा की सरकार को देख चुकी है। सपा और बसपा की सरकारों में विकास की चर्चा नहीं होती थी। लोग एक दूसरे को निपटाने में लगे रहते थे। सरकार में रहने पर सपा बसपा को और बसपा, सपा को निपटाने में लगी रहती थीं। मगर अब ऐसा नहीं है। अब भाजपा की सरकार है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार है। राज्य की स्थिति सुदृढ़ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। गुंडे थरथर कांप रहे हैं। 

सपा से ऑफर मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे सपा से कोई ऑफर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्घांजलि सभा के आयोजन को लेकर मैंने कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। इसी सिलसिले में मैं मुलायम सिंह से मुलाकात करने गया था। इसे ऑफर बताना सपा की बौखलाहट है। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कौन किसके साथ है, यह सब जानते हैं। इसे बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा को सभी का साथ मिल रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, विधायक धीरज ओझा, भाजयुमो महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह रघुवर आदि मौजूद रहे।