बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

अफगानिस्तान में बड़ा आतंकी हमला : नमाजियों के बीच आकर खुद को उड़ाया, मस्जिद की दीवारें पर खून ही खून

  • October 16, 2021
  • 1 min read
अफगानिस्तान में बड़ा आतंकी हमला : नमाजियों के बीच आकर खुद को उड़ाया, मस्जिद की दीवारें पर खून ही खून

काबुल | अफगानिस्तान में तालिबान के आगाज का असर अब देखने को मिल रहा है। बता दें कि, अफगानिस्तान के बड़े शहर कंधार के शिया इमाम बरगाह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर आत्माघाती हमले किए गए जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई है और 68 लोग घायल हो गए है। इसकी जिम्मेदारी खुद इस्लामिक स्टेट ने ली है। उल्लेखनीय है कि, पिछले हफ्ते ही शुक्रवार को कुंदूज शहर की शिया मस्जिद में आतम्घाती हमले किए गए थे जिसमें 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

आत्मघाती हमले में हमलावर ने खुद को नमाज पढ़ रहे लोगों के बीच उड़ा दिया जिसके कारण मरने वालों की संख्या ज्यादा है। इस बलास्ट की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किए गए है जो कि काफी विचलित करने वाले हैं। बता दें कि, इस जोरदार बलास्ट के बाद मस्जिद की दीवारें खून से रंगी हुई दिखाई दे रही है और शरीर के मांस के टुकड़े जगह-जगह बिखरे हुए दिखाई दे रहे है। विस्फोट से काला धुंआ निकला जिससे मस्दिज की दिवारें काली हो गई है। पूरे मस्जिद में बारूद की गंध महसूस की जा सकती है। वहीं तलिबान सरकार की न्यूज एजेंसी बख्तार ने मस्जिद विस्फोट में 62 लोगों के मर जाने की पुष्टि की है।

बता दें कि तालिबान का विशेष दल हर इलाके पहुंच लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि खुद तालिबान ने शिया समुदाय को अपना निशाना बनाया है लेकिन इश बार इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। शिया समुदाय पर हुए इस हमलें की ईरान ने भी निंदा की है।