बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
पश्चिम बंगाल ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुआ हमला, BJP पर आरोप

  • March 10, 2021
  • 1 min read
पश्चिम बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुआ हमला, BJP पर आरोप

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं, उनके पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए कहा है कि उन पर हमला हुआ है। नामांकन दाखिल करने के बाद वह लगातार मंदिरों में दर्शन कर रही थीं और लोगों से मिल रही थीं। इसी दौरान एक जगह भीड़ होने पर उनके पैर में चोट लगी है। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं।

ममता बनर्जी ने कहा है कि 4-5 लोगों ने मुझे धक्का दिया, जब मैं गाड़ी के पास थी। मेरा पैर कुचलने की कोशिश की गई। मेरे पैर मैं सूजन है। मैं अब कोलकाता जा रही हूं, डॉक्टर को दिखाने के लिए। बहुत दर्द है। बुखार भी आ गया है। कोई पुलिसकर्मी नहीं था। 4-5 लोगों ने जानबूझकर यह किया है। यह साजिश है।” वहीं टीएमसी ने कहा है कि चार-पांच लोगों ने उनपर हमला किया। यह साजिश के तहत किया गया है। पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

ममता बनर्जी को इलाज के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा है। रात होने की वजह से चॉपर उड़ान नहीं भर सकता है, इसलिए उन्हें सड़क मार्ग से ही ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। कोलकाता में दो अस्पताल तैयार रखे गए हैं।